बंगाल की खाड़ी के पास मौजूद निम्नदाब प्रणाली से दक्षिण बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान: आईएमडी
बंगाल की खाड़ी के पास मौजूद निम्नदाब प्रणाली से दक्षिण बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान: आईएमडी
कोलकाता, तीन जुलाई (भाषा) बंगाल की खाड़ी के आसपास बनी निम्न दाब प्रणाली से छह जुलाई तक दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है, जिसके कारण क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आईएमडी ने कहा कि पांच जुलाई को दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा और हावड़ा जिलों में बहुत भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान है।
आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में मौजूद निम्नदाब प्रणाली अगले दो दिन में जोर पकड़ सकती है, जिसकी वजह से दक्षिण बंगाल के अधिकतर जिलों में भारी बारिश होगी।
आईएमडी ने संभावित भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव होने के प्रति आगाह किया है।
आईएमडी ने कहा है कि सात से नौ जुलाई तक दार्जिलिंग और कालिम्पोंग समेत उत्तर बंगाल के सभी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
भाषा जोहेब रंजन
रंजन

Facebook


