अरुणाचल के देवमाली में महिला गिरफ्तार को कर हेरोइन बरामद किया गया

Ads

अरुणाचल के देवमाली में महिला गिरफ्तार को कर हेरोइन बरामद किया गया

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 10:16 AM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 10:16 AM IST

ईटानगर, 27 जून (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में 39 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 4.5 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की गई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान न्यमयांग थिंगनोक के रूप में हुई है। उसे देवमाली के बाटे कॉलोनी इलाके में पुलिस और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त मादक पदार्थ रोधी अभियान के दौरान पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने उसके आवास पर छापेमारी की। इस दौरान हेरोइन के अलावा 9,700 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। जब्त नगद के मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त होने का संदेह है।

पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले के दर्ज होने और उसके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद से थिंगनोक इस वर्ष 15 मई से फरार थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को इससे पहले भी स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन