मिजोरम से 1.75 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, तीन पकड़े गए

मिजोरम से 1.75 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, तीन पकड़े गए

मिजोरम से 1.75 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, तीन पकड़े गए
Modified Date: February 11, 2024 / 09:01 pm IST
Published Date: February 11, 2024 9:01 pm IST

आइजोल, 11 फरवरी (भाषा) असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने पूर्वी चंपई जिले में दो अभियानों में करीब 1.75 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है जिनमें एक म्यांमा का नागरिक भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि मिजोरम-म्यांमा सीमा के मेलबुक रोड जंक्शन पर 86.8 लाख रुपये कीमत की 124 ग्राम हेरोइन और न्यू ह्रयूकुआन में 88.9 लाख रुपये की 127 ग्राम हेरोइन जब्त की।

अधिकारी ने बताया कि पूरी खेप और तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्यवाही करने के लिए जोखावथर में पुलिस को सौंप दिया गया है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में