कश्मीर में पांच दिन के प्रतिबंध के बाद हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा बहाल

कश्मीर में पांच दिन के प्रतिबंध के बाद हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा बहाल

कश्मीर में पांच दिन के प्रतिबंध के बाद हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा बहाल
Modified Date: March 6, 2026 / 08:24 pm IST
Published Date: March 6, 2026 8:24 pm IST

श्रीनगर, छह मार्च (भाषा) कश्मीर में पांच दिन के बाद शुक्रवार को हाई-स्पीड मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पांच दिन पहले अमेरिका-इजराइल विरोधी प्रदर्शनों के बढ़ने पर एहतियात के तौर पर इंटरनेट की गति को सीमित करने का आदेश दिया गया था।

उन्होंने बताया कि घाटी भर में मोबाइल इंटरनेट और प्रीपेड सिम कार्ड सेवाएं पहले की तरह बहाल कर दी गई हैं।

ईरानी के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में सोमवार को कश्मीर भर में स्वतःस्फूर्त विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट की गति सीमित कर दी गई थी।

खामेनेई की मौत शनिवार को तेहरान में हुए हवाई हमले में हुई थी। ईरान पर यह हमला इजराइल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से किया था।

भाषा संतोष माधव

माधव


लेखक के बारे में