आम आदमी को झटका, त्यौहारों से पहले टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी सहित 19 लग्जरी चीजों के दाम बढ़े
आम आदमी को झटका, त्यौहारों से पहले टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी सहित 19 लग्जरी चीजों के दाम बढ़े
नई दिल्ली। पहले ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा इजाफे के बाद आम आदमी पर फिर महंगाई की मार पड़ी है। सरकार ने एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और वाशिंग मशीन सहित 19 लग्जरी उत्पादों पर आयात शुल्क में भारी वृद्धि की है। केंद्र सरकार ने 19 वस्तुओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में 2.5 से 10 फीसदी तक इजाफा कर दिया है। कस्टम ड्यूटी की नई दरें बुधवार देर रात लागू हो गईं। सरकार ने यह कदम गैर-जरूरी वस्तुओं के आयात में कटौती करने के इरादे से उठाया है ताकि आयात बोझ को हल्का कर चालू खाते के घाटे को काबू किया जा सके।
पढ़ें- रेप केस में फलाहारी बाबा दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
वित्त मंत्रालय का कहना है कि पिछले वित्त वर्ष में इन वस्तुओं के आयात से देश के आयात बिल में 86,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ा था। मंत्रालय ने जिन अन्य वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाया है उनमें वाशिंग मशीन, स्पीकर, कारों के रेडियल टायर, ज्वैलरी, रसोई व टेवल वेयर, प्लास्टिक की कुछ चीजें और शूटकेस शामिल हैं।
पढ़ें- कांग्रेस सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना पर एफआईआर दर्ज
वित्त मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार बेसिक कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर कुछ उत्पादों के आयात को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाया है। इन उपायों का मकसद चालू खाते के घाटे को काबू करना है। कुल मिलाकर 19 उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाया गया है। वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर्स, एयर कंडीशनर्स के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी गई। इसके अलावा एयर कंडीशनर्स/फ्रिज के कंप्रेसर्स पर इंपोर्ट ड्यूटी में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई है।
पढ़ें- भाजपा विधायक संगीत सोम पर हमला, घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद फेंके गए हैंडग्रेनेड
इस फेस्टिव सीजन में ज्लैवरी खरीदने वालों को भी जेब पर भारी पड़ने वाली है। सोने और चांदी से बनी इंपोर्टेड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी गई है। जबकि आर्टीफिशियल डायमंड्स पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी से बढ़ाकर 7.50 फीसदी कर दी गई। उल्लेखनीय है कि सरकार ने गिरते रुपये को थामने और चालू खाते के घाटे को काबू रखने के लिए पांच सूत्रीय कार्य योजना घोषित की थी। इसी योजना के तहत आयात शुल्क बढ़ाने का यह निर्णय किया गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


