हिमाचल प्रदेश: चंबा के जालपा मंदिर में लड़के ने मूर्ति पर चढ़े कपड़े में लगाई आग, मामला दर्ज
हिमाचल प्रदेश: चंबा के जालपा मंदिर में लड़के ने मूर्ति पर चढ़े कपड़े में लगाई आग, मामला दर्ज
शिमला, सात मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जालपा मंदिर में शनिवार को एक लड़के द्वारा मूर्ति पर चढ़े कपड़े में कथित तौर पर आग लगाने की घटना के बाद हिंदू संगठनों के सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
इस घटना से आक्रोशित होकर कुछ स्थानीय निवासियों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है, साथ ही उन्होंने कहा कि वे घटना के सभी पहलुओं की जांच करेंगे।
हालांकि, नाबालिग लड़के के परिवार वालों ने ग्रामीणों से माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी।
पुलिस ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश

Facebook


