Vande Bharat: मिडिल ईस्ट में जंग..रसोई में गिरा बम! आम आदमी की जेब पर महंगाई का एक और बड़ा प्रहार, जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह?
Vande Bharat: केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹60 का इजाफा कर दिया है। होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों को तगड़ा झटका लगा है।
Vande Bharat/ Image Credit: ANI News)
- केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹60 का इजाफा कर दिया है।
- होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों को तगड़ा झटका लगा है।
- दिल्ली में अब 14.2 किलो का सिलेंडर ₹853 की जगह ₹913 में मिलेगा।
Vande Bharat: नई दिल्ली: आम आदमी की जेब पर महंगाई का एक और बड़ा प्रहार हुआ है। केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹60 का इजाफा कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलो का सिलेंडर ₹853 की जगह ₹913 में मिलेगा। वहीं, होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों को भी तगड़ा झटका लगा है। (Vande Bharat) कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम सीधे ₹115 बढ़ा दिए गए हैं, जिससे अब इसकी कीमत ₹1883 हो गई है।
सिर्फ दिल्ली ही नहीं, पटना में सिलेंडर ₹1011 के पार निकल गया है, तो मुंबई और जयपुर जैसे शहरों में भी जनता को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। ये बढ़ी हुई कीमतें आज, यानी 7 मार्च से ही लागू कर दी गई हैं।
Vande Bharat: ‘सप्लाई चेन’ का टूटना ईरान और इजराइल के बीच जंग के कारण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का रास्ता लगभग बंद हो चुका है। (Vande Bharat) भारत अपनी जरूरत का 54% LNG इसी रास्ते से मंगाता है। ऊपर से कतर के गैस प्लांट्स पर हुए ड्रोन हमलों ने रही-सही कसर पूरी कर दी है, जिससे भारत में गैस की भारी किल्लत की आशंका पैदा हो गई है।
सिलेंडर के रेट बढ़ते ही आम जनता की प्रतिक्रिया भी सामने आई और आम जनता कहा कि, युद्ध ने महंगाई बढ़ा दी है। इधर दाम बढ़े, उधर सियासत भी गर्मा गई। कांग्रेस ने इसे विदेश नीति की विफलता बताते हुए मोर्चा खोल दिया है। महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के घर का घेराव किया, जहां से कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। (Vande Bharat) विपक्ष का कहना है कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा अब देश की गृहिणियां भुगत रही हैं।
Vande Bharat: सरकार ने हालात को संभालने के लिए ऑयल रिफाइनरियों को इमरजेंसी आदेश जारी किए हैं कि,वो सारा कच्चा माल केवल रसोई गैस बनाने में इस्तेमाल करें,लेकिन सवाल वही है- क्या युद्ध थमेगा, या आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम भी आम आदमी की कमर तोड़ेंगे?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: गौमांस पर सियासत तेज, लैब में सैंपल क्यों हुआ फेल? गौकशी को लेकर गरमाई सूबे की राजनीति
- Mumbai Viral Video : अनोखा बिजनेस आइडिया, सिर्फ लोगों की इन बातों को सुनकर युवक कमा रहा पैसे, रेट लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
- शह-मात The Big Debate: अफीम की खेती खुलेआम.. सियासत फिर बदनाम! कांग्रेस के इन आरोपों का बीजेपी ने ऐसे किया बचाव, आखिर भाजपा नेता को मिला था किसका संरक्षण?

Facebook


