शह-मात The Big Debate: अफीम की खेती खुलेआम.. सियासत फिर बदनाम! कांग्रेस के इन आरोपों का बीजेपी ने ऐसे किया बचाव, आखिर भाजपा नेता को मिला था किसका संरक्षण?

अफीम की खेती खुलेआम.. सियासत फिर बमदनाम! कांग्रेस के इन आरोपों का बीजेपी ने ऐसे किया बचाव, BJP leader opium cultivation in Durg

शह-मात The Big Debate: अफीम की खेती खुलेआम.. सियासत फिर बदनाम! कांग्रेस के इन आरोपों का बीजेपी ने ऐसे किया बचाव, आखिर भाजपा नेता को मिला था किसका संरक्षण?
Modified Date: March 8, 2026 / 12:00 am IST
Published Date: March 7, 2026 11:50 pm IST

दुर्ग: opium cultivation in Durg छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बीजेपी नेता अफीम की खेती करते पकड़े गए हैं। पुलिस विनायक ताम्रकार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मामला तुल पकड़ने के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

opium cultivation in Durg दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती ने सबको चौंका दिया> भाजपा नेता विनायक ताम्रकार करीब 6 एकड़ भूमि पर मक्के की फसल के साथ-साथ अफीम भी पैदा कर रहे थे। अफीम खेती की भनक किसी को ना लगे इसके लिए बीजेपी नेता राजस्थान से मजदूर लाए, लेकिन एक वीडियो ने इस पूरी खेती की खबर फैला दी जिसपर पुलिस ने एक्शन लेते हुए बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार, बृजेश ताम्रकार और राजस्थान के एक मजदूर को हिरासत में लिया है।

जाहिर है अफीम की खेती के मुख्य आरोपी बीजेपी नेता है, ये खबर आग की तरह फैली। मामले ने तूल पकड़ा तो बीजेपी ने फौरन आरोपी विनायक ताम्रकार को पार्टी से संस्पेंड कर दिया, लेकिन विपक्ष कहता है कार्रवाई काफी नहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं का दल अफीम के खेत जाकर इसका निरीक्षण कर चुके हैं। बघेल की मांग है मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। दावा किया 9 मार्च को विधानसभा में इस मुद्दे पर कांग्रेस ध्यानाकर्षण लगाएगी। इधर, कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी बचाव की मुद्रा में है। नेताओं ने सफाई देते हुए कहा कि आरोपी की पार्टी नहीं उस पर एक्शन देखें। कुल मिलाकर मौका विपक्ष के पास है घेरने का, पर सवाल ये है कि इतनी चौकसी के दावों के बीच नेताजी की अफीम की अवैध खेती की हिम्मत कैसे हुए? क्या ये बिना मिलीभगत मुमकिन है?

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।