हिमाचल: पूर्व छात्र की आत्महत्या के मामले में शूलिनी विश्वविद्यालय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हिमाचल: पूर्व छात्र की आत्महत्या के मामले में शूलिनी विश्वविद्यालय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हिमाचल: पूर्व छात्र की आत्महत्या के मामले में शूलिनी विश्वविद्यालय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: April 2, 2026 / 10:41 pm IST
Published Date: April 2, 2026 10:41 pm IST

शिमला, दो अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश में एमबीए के पूर्व छात्र की कथित आत्महत्या के संबंध में सोलन स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पूर्व छात्र ने अपने नियोक्ता द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

यह कार्रवाई विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा किए गए व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद हुई।

घटनाक्रम के अनुसार, नितिन चौहान (21) को विश्वविद्यालय के ‘कैंपस प्लेसमेंट’ के माध्यम से नौकरी मिली थी। उसमें कथित रूप से चौहान को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। रोहरू निवासी को 50,000 रुपये वेतन देने का वादा किया गया था, लेकिन उसे केवल आधा वेतन दिया गया और देर रात तक काम करने के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस के अनुसार, 28 मार्च को सोलन सिविल अस्पताल से एक छात्र द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किेए जाने को लेकर सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार उसकी गर्दन के अलावा अन्य कहीं निशान नहीं मिला था।

उसके कमरे से जब्त की गई चीजों में एक डायरी, एक मोबाइल फोन और एक रस्सी शामिल थी।

पुलिस ने बताया कि डायरी में एक ‘सुसाइड नोट’ मिला है जिसमें चौहान ने कथित तौर पर अपने जीवन से निराश होने की बात स्वीकार की है।

सोलन के पुलिस अधीक्षक तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में