School Mobile Ban: सभी सरकारी-निजी स्कूलों में मोबाइल बैन! नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, खुद सीएम ने किया ऐलान

School Mobile Ban: सभी सरकारी-निजी स्कूलों में मोबाइल बैन! नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, खुद सीएम ने किया ऐलान

School Mobile Ban: सभी सरकारी-निजी स्कूलों में मोबाइल बैन! नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, खुद सीएम ने किया ऐलान

School Mobile Ban | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 5, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: February 5, 2026 10:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया
  • नियम तोड़ने पर छात्रों को जुर्माना और सख्त कार्रवाई का सामना करना होगा
  • सरकार का मानना है कि मोबाइल हटने से बच्चों में आपसी संवाद और खेलकूद बढ़ेगा

नई दिल्ली: School Mobile Ban अगर आपके बच्चे भी स्कूल में मोबाइल लेकर जाते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, एक मार्च से मोबाइल पर पाबंदी लग जाएगी। अगर कोई भी छात्र मोबाइल लेकर गया तो दो-बार चेतावनी देने के बाद भी नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

Himachal Pradesh School Mobile Ban दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगा ​दी है। गुरुवार को घुमारवीं में राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह ऐलान किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मोबाइल ले जाने पर छात्रों को भारी जुर्माना भी देना होगा। दो-बार चेतावनी देने के बाद भी नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लगातार प्रयोग के दुष्परिणामों से सबक लेते हुए हिमाचल सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों में इन पर कंप्लीट बैन लगा दिया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि, ‘पहले समझाया जाएगा। फिर एक-दो वार्निंग के बाद जो भी SOP हम बनाएंगे, उसके अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं। क्योंकि, जब मैं बच्चों का खेल देख रहा था। कई बार मैंने देखा कि स्कूल कैंपस में बच्चे लंच टाइम में आपस में बात नहीं करते बल्कि मोबाइल के साथ लग जाते हैं। इसलिए जब मोबाइल पास में नहीं होगा तो लंच टाइम में टीचर होंगे बच्चे भी आपस में बात करेंगे।’

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।