हिमाचल: मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से रोकने पर महिला ने पति पर खौलता दूध फेंका
हिमाचल: मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से रोकने पर महिला ने पति पर खौलता दूध फेंका
शिमला/मंडी (हिमाचल प्रदेश), 12 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोकने पर एक महिला ने अपने पति के चेहरे पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया।
पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच मामूली बहस के बाद यह हिंसक घटना हुई।
मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र स्थित जमनोल गांव में मंगलवार रात हुई इस घटना में धर्मपाल मामूली रूप से झुलस गए। उन्होंने अपनी पत्नी नीना के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसने जानबूझकर उन पर खौलता हुआ दूध फेंका।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि नीना के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दंपति के बीच रात का खाना खाते समय किसी बात पर बहस हुई थी, जिसके बाद धर्मपाल ने अपनी पत्नी से मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और शांत रहने को कहा था।
इससे नीना अपना आपा खो बैठी और उसने पति के चेहरे पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया।
धर्मपाल की चीख सुनकर परिवार के सदस्य वहां पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए।
भाषा सुमित पवनेश
पवनेश

Facebook


