हिमंत ने राजग का नेता चुने जाने पर मोदी को बधाई दी

Ads

हिमंत ने राजग का नेता चुने जाने पर मोदी को बधाई दी

  •  
  • Publish Date - June 5, 2024 / 10:42 PM IST,
    Updated On - June 5, 2024 / 10:42 PM IST

गुवाहाटी, पांच जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को बधाई दी।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का तीसरा कार्यकाल प्रगति के एक नए युग की शुरुआत करेगा।

उन्होंने कहा, “ आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेता चुने जाने पर हमारी हार्दिक शुभकामनाएं।”

शर्मा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल भारत के लिए प्रगति के एक नए युग की शुरुआत करेगा, जो सुधारों और सुशासन के एक दशक पर आधारित होगा।’

भाजपा नीत राजग के नेताओं ने दिल्ली में एक बैठक में सर्वसम्मति से मोदी को अपने गठबंधन का नेता चुना।

बैठक में असम से असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) का प्रतिनिधित्व क्रमशः उनके अध्यक्ष अतुल बोरा और प्रमोद बोरो ने किया।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप