जालुकबारी में हिमंत ने मजबूत बढ़त हासिल की

जालुकबारी में हिमंत ने मजबूत बढ़त हासिल की

जालुकबारी में हिमंत ने मजबूत बढ़त हासिल की
Modified Date: May 4, 2026 / 03:45 pm IST
Published Date: May 4, 2026 3:45 pm IST

गुवाहाटी, चार मई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र में अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की विदिशा नियोग पर 63,029 मतों की मजबूत बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शर्मा इस सीट से लगातार छठी बार जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रहे हैं।

मतगणना के 13 चरण पूरे होने के बाद शर्मा को 89,562 वोट मिले हैं, जबकि नियोग को 26,533 वोट प्राप्त हुए हैं।

भाजपा नेता 1996 में इस सीट से अपना पहला चुनाव जीतने में असफल रहे थे, जब वह कांग्रेस में थे। वर्ष 2001 से उनकी जीत का सिलसिला जारी रहा और हर चुनाव में उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया, और 2021 में उन्होंने 1,01,000 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की।

भाषा खारी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में