असम और बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी तेजी से घटी है: हिमंत

असम और बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी तेजी से घटी है: हिमंत

असम और बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी तेजी से घटी है: हिमंत
Modified Date: August 9, 2024 / 08:51 pm IST
Published Date: August 9, 2024 8:51 pm IST

गुवाहाटी, नौ अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि असम और बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी ‘तेजी से घट रही है’ और ‘जनसांख्यिकीय आक्रमण’ हो रहा है।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जनगणना के आंकड़ों का हवाला दिया और आशंका जताई कि पश्चिम बंगाल व झारखंड में भी स्थिति ऐसी ही होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘असम और बांग्लादेश दोनों में हिंदू आबादी तेजी से घट रही है। 2021 की जनगणना के आंकड़े संभवतः अधिक विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। दोनों स्थानों की 2011 तक की आधिकारिक जनगणना के आंकड़े स्पष्ट रूप से जनसांख्यिकीय बदलाव को दर्शाते हैं।’

शर्मा ने अपनी पोस्ट के साथ एक ग्राफिक को भी शामिल किया, जिसमें दिखाया गया कि असम में हिंदू आबादी घटकर 2011 में 61.47 प्रतिशत रह गई है, जो 1951 में 70.78 प्रतिशत थी, जबकि इसी अवधि में बांग्लादेश में यह 22 प्रतिशत से घटकर 8.5 प्रतिशत हो गई है।

दूसरी ओर, असम में मुस्लिम आबादी 60 साल की अवधि में 25.37 प्रतिशत से बढ़कर 34.23 प्रतिशत हो गई, जबकि बांग्लादेश में यह 76 प्रतिशत से बढ़कर 90.4 प्रतिशत हो गई।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में