रणजी में ऐतिहासिक जीत जम्मू-कश्मीर के युवाओं में बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है: नितिन नवीन

रणजी में ऐतिहासिक जीत जम्मू-कश्मीर के युवाओं में बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है: नितिन नवीन

रणजी में ऐतिहासिक जीत जम्मू-कश्मीर के युवाओं में बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है: नितिन नवीन
Modified Date: February 28, 2026 / 08:57 pm IST
Published Date: February 28, 2026 8:57 pm IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी और कहा कि यह केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं में हो रहे परिवर्तन, बढ़ते आत्मविश्वास और विस्तारित अवसरों को दर्शाता है।

जम्मू-कश्मीर ने शनिवार को हुबली में खेले गए फाइनल मुकाबले में आठ बार की विजेता कर्नाटक को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हराकर पहली बार रणजी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

नवीन ने एक पोस्ट में कहा, “जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली बार प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी जीतने पर हार्दिक बधाई।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “यह ऐतिहासिक जीत जम्मू-कश्मीर के युवाओं में हो रहे परिवर्तन, बढ़ते आत्मविश्वास और विस्तारित अवसरों को दर्शाती है।”

उन्होंने कहा, “यह एक गौरवपूर्ण क्षण है जो स्थिरता, विकास और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।”

जम्मू-कश्मीर ने 67 साल पहले भारत की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता में पदार्पण किया था।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर 2013-14, 2019-20 और 2024-25 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था लेकिन इससे आगे नहीं बढ़ पाया था।

अनुभव के मामले में दोनों टीमों के बीच काफी अंतर होने के बावजूद, फाइनल एकतरफा साबित हुआ क्योंकि कर्नाटक की ओर से खेलने वाले 11 खिलाड़ियों में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, कप्तान देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा सहित चार भारतीय टेस्ट क्रिकेटर शामिल थे।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में