दौसा जिले में हिस्ट्रीशीटर को अपहरण कर पीटा, मौत

दौसा जिले में हिस्ट्रीशीटर को अपहरण कर पीटा, मौत

दौसा जिले में हिस्ट्रीशीटर को अपहरण कर पीटा, मौत
Modified Date: February 22, 2026 / 12:27 am IST
Published Date: February 22, 2026 12:27 am IST

जयपुर, 21 फरवरी (भाषा) दौसा जिले में कुछ लोगों ने एक हिस्ट्रीशीटर का अपहरण कर उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुंड फोड़ी गांव के निवासी कुंजीलाल मीणा (30) के रूप में हुई है। आरोपियों ने उसे जंगल में ले जाकर पीटा और गंभीर हालत में कार में छोड़कर फरार हो गए।

बैजूपाड़ा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि कुंजीलाल पर हमला हुआ है और उसे बुरी हालत में लोटवाड़ा गांव ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कुंजीलाल के खिलाफ बालाहेड़ी थाने में लूट, मारपीट और अन्य मामलों में 10 से अधिक मामले दर्ज थे और उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया था।

उसकी मौत के बाद गुस्साए परिवार वालों ने मुर्दाघर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

भाषा पृथ्वी

खारी

खारी


लेखक के बारे में