पंजाब और हरियाणा में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई होली

पंजाब और हरियाणा में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई होली

पंजाब और हरियाणा में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई होली
Modified Date: March 4, 2026 / 07:03 pm IST
Published Date: March 4, 2026 7:03 pm IST

चंडीगढ़, चार मार्च (भाषा) पंजाब, हरियाणा और इनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ में रंगों का त्योहार होली बुधवार को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, पानी के गुब्बारे फेंके और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

होली के उत्साह से लबरेज लोगों के समूह लोकप्रिय गीतों पर नृत्य करते दिखायी दिए।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में पुलिस ने उत्सव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए। अधिकारियों ने उत्सव की आड़ में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘सार्वजनिक क्षेत्रों में अव्यवस्था फैलाने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पैदल और मोबाइल गश्त तेज की गई ।’

पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने पर अंकुश लगाने के लिए कई चौकियों पर विशेष यातायात पुलिस दल, पीसीआर वैन और स्थानीय पुलिस तैनात की।

पंजाब के आनंदपुर साहिब में सिख समुदाय के त्योहार ‘होला मोहल्ला’ के अवसर पर भारी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने तख्त श्री केशगढ़ साहिब में प्रार्थनाएं कीं।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में राज्यपाल कटारिया ने कहा कि यह त्योहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार सामाजिक सद्भाव को मजबूत करेगा और पंजाब एवं चंडीगढ़ के लोगों के जीवन में खुशियां लाएगा। कटारिया ने लोगों से सौहार्द और भाईचारे की भावना से त्योहार मनाने की अपील भी की।

हरियाणा के राज्यपाल आशीष कुमार घोष ने मंगलवार को एक संदेश में कहा कि होली खुशी, सद्भाव, रिश्तों में नयेपन का प्रतीक है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में