Bhind Crime News: गांव में दो युवकों ने खेली खून की होली, की बुजुर्ग व्यक्ति की निर्मम हत्या, वजह जानकर हर कोई हुआ हैरान
Bhind Crime News/Image Credit: IBC24.in
- मध्य प्रदेश के भिंड जिले में होली के दिन खूनी वारदात सामने आई है।
- बिलाव गांव में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।
- दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।
Bhind Crime News: भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में होली के दिन खूनी वारदात सामने आई है। यहां उमरी थाना अंतर्गत आने वाले बिलाव गांव में खेतों पर काम कर रहे हैं 78 वर्षीय वृद्ध रामसिया यादव की हत्या (Bhind Crime News) कर दी गई। गांव के रहने वाले गोधन यादव और करू यादव पर हत्या का आरोप लगा है।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने रामसिया यादव की पहले तो लाठी डंडों से मारपीट की फिर सर में कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। ग्रामीणों ने सुना कि भागते हुए आरोपी कह रहे थे कि, उन्होंने अपने पिता की मौत का बदला ले लिया। मृतक के बेटे राजेंद्र सिंह ने (Bhind Crime News) बताया कि गोधन यादव के पिता की 15 साल पहले हत्या कर दी गई थी जिसमें आरोपी पकड़े गए और उनको सजा भी हुई, लेकिन मृतक राम सिया अथवा उनके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम उस घटना में शामिल नहीं था। उनके पिता की हत्या में बदला लेने जैसी बात कहना उनकी समझ से परे है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Bhind Crime News: बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के वक्त दारू के नशे में थे और खून की होली खेल कर फरार हो गये है। घटना की जानकारी में मिलते ही मौके पर पहुंची उमरी थाना पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जान शुरू कर (Bhind Crime News) आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Liquor Shops Open: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राजधानी में आज खुली रहेंगी शराब दुकानें, सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट
- Bihar News: होली की खुशियां बदली मातम में… 3 सगी बहनों समेत 6 बच्चों की हुई मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर
- Mojtaba Khamenei: मोजतबा खामनेई संभालेंगे ईरान की सर्वोच्च जिम्मेदारी, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने लगाई मुहर

Facebook


