Raipur Car Accident News: होली में रफ़्तार का कहर! रायपुर में एक साथ तीन कारों की खौफनाक टक्कर, जश्न के बीच मची चीख पुकार, दर्दनाक मंजर देख कांप उठे लोग

Raipur Car Accident News: होली में रफ़्तार का कहर! रायपुर में एक साथ तीन कारों की खौफनाक टक्कर, जश्न के बीच मची चीख पुकार, दर्दनाक मंजर देख कांप उठे लोग

Raipur Car Accident News: होली में रफ़्तार का कहर! रायपुर में एक साथ तीन कारों की खौफनाक टक्कर, जश्न के बीच मची चीख पुकार, दर्दनाक मंजर देख कांप उठे लोग

Raipur Car Accident News/Image Source: IBC24

Modified Date: March 4, 2026 / 06:43 pm IST
Published Date: March 4, 2026 6:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में हादसे और हत्याओं से सनसनी
  • रायपुर, जांजगीर और आरंग में कई बड़ी घटनाएं
  • विधानसभा रोड बना एक्सीडेंट ज़ोन

रायपुर: Raipur Car Accident News:  होली के दौरान और उसके बाद छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सड़क हादसों, आगजनी और हत्याओं की घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। रायपुर, जांजगीर और आरंग में हुई इन घटनाओं से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

विधानसभा रोड पर तीन कारों की टक्कर (Raipur Road Accident Today)

रायपुर में विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर आश्रम के पास तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

प्रकाश कॉम्प्लेक्स भनपुरी में आग (Bhanpuri Fire Incident)

Raipur Car Accident News:  रायपुर के भनपुरी स्थित प्रकाश कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लग गई। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

कार-बाइक की टक्कर, 10 घायल (Janjgir Car Bike Accident)

जांजगीर जिले में शिवरीनारायण के केरा रोड पर तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार सड़क के नीचे पलट गई। हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

5 घंटे में तीसरी हत्या (Raipur Crime Update)

Raipur Car Accident News:  रायपुर में 5 घंटे के भीतर तीसरी हत्या की घटना सामने आई है। ग्राम बरबंदा में दिनेश विश्वकर्मा की उसके बड़े भाइयों कमलेश और अखिलेश विश्वकर्मा ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चरित्र शंका और पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि आरोपी को इस बात पर आपत्ति थी कि उसकी गैरहाजिरी में छोटे भाई ने उसकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।\

होली के हुड़दंग में चाकूबाजी (Arang Murder Case)

रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत माठ गांव में होली के हुड़दंग के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग सहित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

युवक की चाकू मारकर हत्या (Chhattisgarh Holi Violence News)

Raipur Car Accident News:  आरंग में भी होली के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नीरज लोधी के रूप में हुई है, जो साहू पारा आरंग का निवासी था। घटना के बाद लोधी समाज के लोगों में आक्रोश है। समाज के लोग थाना पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आरंग पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।