Tamil Nadu Assembly Elections: तमिलनाडु में स्टालिन ने 21 पार्टियों के साथ किया गठबंधन, अब हुआ सीटों का बंटवारा, इतने जगहों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
तमिलनाडु में स्टालिन ने 21 पार्टियों के साथ किया गठबंधन, अब हुआ सीटों का बंटवारा, DMK Give 28 Seats to Congress for Tamil Nadu Assembly Elections
चेन्नई: Tamil Nadu Assembly Elections: द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को सीट बंटवारे को अंतिम रूप देते हुए कांग्रेस को 28 सीट आवंटित की। इसके अलावा पार्टी को एक राज्यसभा सीट भी आवंटित की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुथंगाई समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं ने द्रमुक के प्रमुख एम.के. स्टालिन और अन्य नेताओं के साथ द्रमुक के मुख्यालय अन्ना अरिवलायम में बातचीत की। सेल्वापेरुथंगाई ने सीट-बंटवारे को लेकर हुए समझौते पर संतुष्टि और प्रसन्नता प्रकट की।
विपक्ष पर साधा निशाना
Tamil Nadu Assembly Elections: डीएमके ने विपक्षी नेताओं पर भी तीखा हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि विपक्षी नेता पिछले दो साल से गठबंधन टूटने की भविष्यवाणी कर रहे थे, लेकिन उनकी इच्छाएं अनसुनी रह गईं। डीएमके ने तंज कसते हुए कहा कि कल के दिल्ली इंटरव्यू तक एडप्पादी पलानीस्वामी गठबंधन टूटने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन आखिर में वो अकेले रह गए। पार्टी ने दावा किया कि सत्ताधारी दल के समर्थन की लहर को देखते हुए कई नए दल भी इस मोर्चे में शामिल हो रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Aarang Crime News: होली में मचा हुड़दंग, राजधानी के इस इलाके में दिन दहाड़े युवक की हत्या, समाज के लोग पहुंचे थाने
- Gorakhpur Murder News: पति ने अपनी ही पत्नी का कर दिया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश
- Kawardha Road Accident News: होली मनाने घर जा रहे थे भाई-बहन, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, सुनते ही घर में छा गया मातम

Facebook


