New Zealand T20 World Cup 2026 Final: टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, ऐलन के सबसे तेज शतक से टूटा रिकॉर्ड्स का अंबार, साउथ अफ्रीका की 9 विकेट से हार

New Zealand T20 World Cup 2026 Final: टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, ऐलन के सबसे तेज शतक से टूटा रिकॉर्ड्स का अंबार, साउथ अफ्रीका की 9 विकेट से हार

New Zealand T20 World Cup 2026 Final: टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, ऐलन के सबसे तेज शतक से टूटा रिकॉर्ड्स का अंबार, साउथ अफ्रीका की 9 विकेट से हार

New Zealand T20 World Cup 2026 Final/Image Source: ICC

Modified Date: March 4, 2026 / 10:24 pm IST
Published Date: March 4, 2026 10:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड की टीम फाइनल पहुंची
  • 9 विकेट से साउथ अफ्रीका को हराया
  • फिन एलन ने नाबाद 100 रन बनाए

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के पहले सेमीफाइनल में New Zealand national cricket team ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए South Africa national cricket team को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से साउथ अफ्रीका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

ऐलन का ऐतिहासिक शतक (Finn Allen Fastest Centur)

New Zealand T20 World Cup 2026 Final:  ओपनर फिन ऐलन ने महज 33 गेंदों में नाबाद शतक जड़कर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 303.03 रहा, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। ऐलन को टिम साइफर्ट का भी शानदार साथ मिला। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की। साइफर्ट ने 33 गेंदों में 58 रन बनाए।

12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल (ICC T20 World Cup 2026 Semi Final)

New Zealand T20 World Cup 2026 Final:  साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 170 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन कीवी टीम ने इसे सिर्फ 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। रन चेज के दौरान न्यूजीलैंड ने कुल 19 चौके और 10 छक्के लगाए, जिससे साउथ अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी इकाई पूरी तरह बेअसर साबित हुई। यह साउथ अफ्रीका की इस टूर्नामेंट में पहली हार रही। इससे पहले टीम ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया था, लेकिन सेमीफाइनल के दबाव में वह बिखर गई।

दूसरी बार फाइनल में एंट्री (New Zealand vs South Africa Semi Final)

New Zealand T20 World Cup 2026 Final:  न्यूजीलैंड ने इतिहास में दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम ने 2021 के संस्करण का फाइनल खेला था। अब सभी की निगाहें खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं जहां कीवी टीम अपनी पहली टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।