Gurugram Road Accident News: नाके पर चेकिंग कर रहा था जवान, तभी काल बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक, पलक झपकते ही खत्म हो गया सब कुछ

Ads

Gurugram Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस नाके को तोड़ते हुए होमगार्ड के एक जवान को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 03:20 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 04:15 PM IST

Gurugram Road Accident News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • तेज रफ्तार ट्रक ने नाके पर चेकिंग का रहे होमगार्ड जवान को मारी टक्कर।
  • ट्रक की टक्कर से होमगार्ड के जवान की हुई मौत।

Gurugram Road Accident News: गुरुग्राम: गुरुग्राम में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस नाके को तोड़ते हुए होमगार्ड के एक जवान को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर-65 स्थित वर्ल्ड मार्क मॉल के पास हुई, जहां पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। (Gurugram Road Accident News) प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक नाके को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया और होमगार्ड जवान संदीप कुमार को टक्कर मार दी। इस दौरान पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि भिवानी जिले के लिवासी गांव निवासी संदीप कुमार का तीन दिन पहले ही भिवानी से गुरुग्राम तबादला किया गया था।

ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

Gurugram Road Accident News: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना के बाद ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, (Gurugram Road Accident News) लेकिन वह वाहन को मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया।’’ अधिकारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-