Reported By: Vijendra Pandey
,Jabalpur Crime News | Photo Credit: AI
जबलपुर: Jabalpur Crime News अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्यप्रदेश के जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कुख्यात बदमाश ‘चूहा’ को गिरफ्तार (Criminal ‘Chuha’ arrested) कर ली है। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आनंद नगर के पास घेराबंदी कर उन्हें दबोचा है। जिसके बाद उसका शहर में जुलूस निकाला गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Jabalpur Crime News जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर बदमाश का पूरा नाम विवेक पाण्डेय उर्फ ‘चूहा’ है। बताया जा रहा है कि हत्या के प्रयास के मामले में बदमाश पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था। उनके खिलाफ 26 गम्भीर अपराध दर्ज है। वहीं पुलिस ने बदमाश ‘चूहा’ पर पांच हजार का इनाम भी रखा था।
पुलिस के अनुसार, विवेक उर्फ चूहा पांडे को क्षेत्र में कुख्यात अपराधी के रूप में जाना जाता है। उसके खिलाफ अधारताल सहित आसपास के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े करीब 25 से 26 मामले दर्ज हैं। आरोपी के चलते क्षेत्र में लोगों के बीच उसका खौफ बताया जाता है।