गृह मंत्रालय ने बंगाल पंचायत चुनावों के लिए केंद्रीय बलों की 485 और कंपनियों को मंजूरी दी: एसईसी

Ads

गृह मंत्रालय ने बंगाल पंचायत चुनावों के लिए केंद्रीय बलों की 485 और कंपनियों को मंजूरी दी: एसईसी

  •  
  • Publish Date - July 3, 2023 / 10:30 PM IST,
    Updated On - July 3, 2023 / 10:30 PM IST

कोलकाता, तीन जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय को सूचित किया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंचायत चुनावों के लिए केंद्रीय बल की शेष 485 कंपनियों को भेजने की मंजूरी दे दी है और अब केंद्रीय बलों की 822 कंपनियां हो जाएंगी।

एसईसी के वकील ने कहा कि पंचायत चुनावों के लिए 4,834 बूथ को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है, जो कुल 61,636 बूथ का 7.8 प्रतिशत है।

आयोग ने मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ को सूचित किया कि उसे सोमवार को सूचना मिली कि मंत्रालय ने पहले स्वीकृत 337 कंपनियों के अलावा केंद्रीय सुरक्षाबलों की 485 कंपनियों को मंजूरी दी है।

उच्च न्यायालय ने 21 जून को एसईसी को पंचायत चुनावों में तैनाती के लिए 82,000 से अधिक केंद्रीय बलों के जवानों को भेजने के अनुरोध का निर्देश दिया था।

मामले पर मंगलवार को दोबारा सुनवाई होगी।

भाषा सुरभि सुरेश

सुरेश