Brijesh Ganjhu Encounter: एनकाउंटर में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू , 30 लाख रुपये का था इनाम

Ads

Brijesh Ganjhu Encounter: एनकाउंटर में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू , 30 लाख रुपये का था इनाम

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 11:00 AM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 11:09 AM IST

Brijesh Ganjhu Encounter: एनकाउंटर में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू , 30 लाख रुपये का था इनाम /image: Social Media X

HIGHLIGHTS
  • वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर
  • UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत
  • झारखंड सरकार और NIA ने रखा था इनाम

वाराणसी: Brijesh Ganjhu Encounter in Varanasi यूपी के वाराणसी में ATS की टीम ने 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। वह झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था। बताया जा रहा है कि बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को 8 साल पहले कई मामलों में NIA ने वॉन्टेड घोषित किया था।

30 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर

Brijesh Ganjhu Encounter in Varanasi  ADG अमिताभ यश ने बताया कि खूंखार नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह पर झारखंड सरकार ने 25 लाख और NIA ने 5 लाख रुपए का इनाम रखा था। इस तरह नक्सली कमांडर पर कुल 30 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित था

Brijesh Ganjhu Encounter in Varanasi  लॉ एंड ऑर्डर ADG अमिताभ यश ने बताया कि, आज सुबह 4:00 बजे थाना क्षेत्र रामनगर वाराणसी में गोपनीय सूचना के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार को एटीएस यूपी द्वारा रोकने की कोशिश की गई। रुकने के बजाय उसने ATS टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के कमांडर ब्रिजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता के रूप में हुई है, उस पर NIA की ओर से 5 लाख रुपए और झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। यह जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त अभियुक्त कई पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित था।

ये भी पढ़ें

बृजेश गंझू कौन था?

पुलिस के अनुसार बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था।

बृजेश गंझू पर कितना इनाम था?

उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और NIA की ओर से 5 लाख रुपये शामिल थे।

बृजेश गंझू का एनकाउंटर कहां हुआ?

मुठभेड़ वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, उसे रोकने की कोशिश के दौरान फायरिंग हुई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

क्या एनकाउंटर में पुलिसकर्मी भी घायल हुए?

रिपोर्टों के अनुसार, फायरिंग के दौरान UP ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, लेकिन दोनों सुरक्षित बताए गए हैं।