हवालात में ‘हनी’ ने ‘बलात्कारी बाबा’ राम-रहीम के लिए रखा करवाचौथ का व्रत

हवालात में 'हनी' ने 'बलात्कारी बाबा' राम-रहीम के लिए रखा करवाचौथ का व्रत

हवालात में ‘हनी’ ने ‘बलात्कारी बाबा’ राम-रहीम के लिए रखा करवाचौथ का व्रत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: October 9, 2017 6:01 am IST

 

रविवार को देशभर की महिलाओं ने अपने सुहाग की सलामती और लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का उपवास रखा। सामान्यतौर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए इस व्रत को धारण करती है। देशद्रोह के केस में विचाराधीन प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत ने भी रेप केस में बंद अपने मुंहबोले पिता गुरमीत राम रहीम के लिए व्रत रखा। सिर्फ एक ग्लास पानी के सहारे हनीप्रीत ने पूरा दिन निकाला। हालांकि व्रत होने से हनीप्रीत को पुलिस की तरफ से कोई खास सहुलियत नहीं दी गई, और पुलिस ने अपनी पूछताछ जारी रखी।

हनीप्रीत बोली पापाजी की पीठ और कमर में दर्द होगा मुझे उनके पास भेज दिया जाए

जब हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा से पूछा गया की वह किसके लिए व्रत रख रही है तो उसने कहा कि लोग उनके लिए व्रत रखते है जो उनका सुहाग होता है, लेकिन हम व्रत रखते है हमारे पापा के लिए जो हमारे ही नहीं दोनांे जहान के सुहाग हैं। हनीप्रीत ने कहा कि मैंने अपने पापा (राम रहीम) के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है जो देश की भलाई के लिए काम करते है।

हनीप्रीत का पूर्व पति बोला, मैंने हनी और राम रहीम को निर्वस्त्र संबंध बनाते देखा

एक पुलिस अधिकारी के नाम नहीं बताने के शर्त पर बताया कि मैंने हनीप्रीत को अपनी साथी सुखदीप कौर से बातचीत करते हुए सुना था हनीप्रीत ने कहा था कि काश, आज वह अपने पिता से मिल पाती। वैसे यहां अपको यह बताना जरूरी है कि साध्वियां गुरमीत राम रहीम के लिए व्रत रखती थीं। 

बलात्कारी बाबा को लगी ‘हनी’ की तलब, जेल में मसाज चाहता है ‘बाबा’


लेखक के बारे में