होसबाले ने नारायण दर्शन यात्रा वृत्तचित्र का विमोचन किया

Ads

होसबाले ने नारायण दर्शन यात्रा वृत्तचित्र का विमोचन किया

  •  
  • Publish Date - September 21, 2023 / 08:13 PM IST,
    Updated On - September 21, 2023 / 08:13 PM IST

जयपुर,21 सितम्बर (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बृहस्पतिवार को सवाई माधोपुर में एक कार्यक्रम में ‘नारायण दर्शन यात्रा’ वृत्तचित्र का विमोचन किया।

नारायण दर्शन यात्रा के बारे में जानकारी देने वाले इस वृत्तचित्र को विश्व संवाद केन्द्र के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया है। यह यात्रा 2017 से प्रतिवर्ष हो रही है।

संघ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार इस अवसर पर दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि समाज को इस प्रकार से भी जोड़ने का कार्य स्वयंसेवक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस वृत्तचित्र को देख कर लगता है कि समाज में अच्छा कार्य भी होता है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन