Liquor Shop Closed: मदिरा प्रेमियों के जरूरी खबर.. पहली बार इस त्योहार पर बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेचने पर होगी तगड़ी कार्रवाई

Ads

मंदिरा प्रेमियों के जरूरी खबर.. पहली बार इस त्योहार पर बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, Daru Dukan Band: Liquor Shop Closed on Navratri 2026

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 04:09 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 04:19 PM IST

कोलकाताः Daru Dukan Band अगर आप शराब के शौकीन है और पश्चिम बंगाल में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि दुर्गा पूजा के दौरान अष्टमी पर पहली बार शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दिन शराब बिक्री की अनुमति नहीं होगी, जिससे महाअष्टमी पर राज्य में शराब का कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने आयोजकों से त्योहार की पवित्रता बनाए रखने और मूर्ति विसर्जन के जुलूसों को शांतिपूर्ण रखने का भी आग्रह किया है।

Daru Dukan Band  बता दें कि शुभेंदु सरकार ने पूजा समितियों के लिए 1 लाख रुपये का अनुदान, मुफ्त बिजली और अनिवार्य फायर सेफ्टी लाइसेंस के शुल्क में छूट देने का ऐलान किया है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पूजा समितियों से अपील की है कि वे अपनी मूर्तियों, पंडालों और थीम में धार्मिक या सांस्कृतिक परंपराओं से छेड़छाड़ न करें और न ही किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएं। साथ ही, उन्होंने आयोजकों से त्योहार की पवित्रता बनाए रखने और मूर्ति विसर्जन के जुलूसों को शांतिपूर्ण रखने का भी आग्रह किया।

जुलूसों में DJ बजाने पर रोक (Liquor Shop Closed)

मूर्ति विसर्जन के जुलूसों में DJ बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। सीएम ने पूजा समितियों से लक्ष्मी पूजा से एक दिन पहले ही मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया गया है, ताकि अगले त्योहार के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। बड़े बजट वाली और सक्षम पूजा समितियों से अपील की गई है कि वे सरकारी सहायता न लें। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘लोग अब सरकार पर ज्यादा निर्भर होने लगे हैं, जबकि पहले चंदे से ही पूजा का आयोजन होता था। इसलिए 1 लाख रुपये का यह अनुदान केवल उन्हीं के लिए है जो इसके बिना पूजा का आयोजन नहीं कर सकते।’