ब्रिक्स की मेजबानी दिल्ली के लिए गौरव, सम्मान का क्षण : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

ब्रिक्स की मेजबानी दिल्ली के लिए गौरव, सम्मान का क्षण : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

ब्रिक्स की मेजबानी दिल्ली के लिए गौरव, सम्मान का क्षण : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Modified Date: September 11, 2026 / 03:21 pm IST
Published Date: September 11, 2026 3:21 pm IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मेजबानी में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने वाले वैश्विक नेताओं, प्रतिनिधियों और अन्य मेहमानों का शुक्रवार को गर्मजोशी से स्वागत किया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान और कई वैश्विक नेता राष्ट्रीय राजधानी में शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘दिल्ली के लिए, ब्रिक्स की मेजबानी करना सम्मान और गर्व का क्षण है। हम अपने मेहमानों का स्वागत करते हैं और उन्हें ऐसी राजधानी का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करते हैं, जो सदियों के इतिहास से बनी है, अनेक संस्कृतियों से समृद्ध हुई है और भारतीय संस्कृति की शाश्वत भावना “वसुधैव कुटुम्बकम्” से प्रेरित है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपने संबंधों और भागीदारी में और अधिक आत्मविश्वास, संतुलन और स्पष्ट उद्देश्य लाया है। उन्होंने कहा कि इसके केंद्र में संवाद, विश्वास और साझा प्रगति की भावना है।

भारत द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शनिवार से शुरू हो रहा है।

भाषा नोमान नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में