नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में जख्मी लोगों में से 13 मरीज अब भी साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 12 विदेशी नागरिक हैं। इनमें से एक मरीज वेंटिलेटर पर है, लेकिन उसकी हालत में सुधार दिख रहा है। अस्पताल ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
अस्पताल के मुताबिक, वेंटिलेटर पर रखे गए मरीज की हालत चिकित्सकीय रूप से स्थिर है और वह ठीक हो रहा है। रविवार को दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल ने बताया कि वर्तमान में भर्ती 13 मरीजों में से आठ का इलाज गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हो रहा है, जबकि चार को वार्ड में भर्ती कराया गया है।
इसमें कहा गया है कि भर्ती सभी मरीज चिकित्सकीय रूप से स्थिर हैं।
बयान के अनुसार, मरीजों की स्थिति में संतोषजनक सुधार हो रहा है और उन्हें व्यापक देखभाल और निगरानी प्रदान की जा रही है।
पिछले बुधवार को मालवीय नगर के हौज रानी स्थित होटल ‘फ्लोरिश स्टे बीएंडबी’ में भीषण आग लगने के बाद 22 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से ज्यादातर विदेश हैं। वहीं, 25 अन्य जख्मी हो गए थे।
भाषा नोमान
नोमान दिलीप
दिलीप