नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आग लगने से जख्मी हुए चार विदेशी मरीज़ों को मंगलवार देर शाम तक मैक्स अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। अस्पताल ने यह जानकारी दी।
अस्पताल ने एक बयान में बताया कि कुल 13 मरीज़ उसके यहां भर्ती हैं जिनमें से छह मरीज आईसीयू में हैं जबकि तीन रोगी वार्ड में भर्ती हैं।
बयान के मुताबकि, सभी मरीज़ों की हालत स्थिर है। अस्पताल ने कहा कि मरीजों की स्थिति में संतोषजनक सुधार हो रहा है और उन्हें व्यापक देखभाल प्रदान की जा रही है।
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर की एक संकरी गली में स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में पिछले बुधवार को लगी भीषण आग में कई विदेशियों सहित 22 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए।
भाषा नोमान नोमान पवनेश
पवनेश