केरल के अलप्पुझा में ट्रेन के डिब्बे के नीचे मानव अंग मिले

केरल के अलप्पुझा में ट्रेन के डिब्बे के नीचे मानव अंग मिले

केरल के अलप्पुझा में ट्रेन के डिब्बे के नीचे मानव अंग मिले
Modified Date: March 7, 2026 / 02:48 pm IST
Published Date: March 7, 2026 2:48 pm IST

अलप्पुझा, सात मार्च (भाषा) केरल के अलप्पुझा में शनिवार को एक ट्रेन के डिब्बे के नीचे मानव अंग पाए जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अलप्पुझा रेलवे पुलिस के अनुसार, अलप्पुझा–धनबाद एक्सप्रेस के एस-5 डिब्बे के नीचे किसी व्यक्ति का दाहिना हाथ और पैर की एक अंगुली पाई गई।

पुलिस ने बताया कि ट्रेन जब तड़के ‘पिट-लाइन यार्ड’ में खड़ी थी तभी सफाई कर्मचारियों ने शरीर के अंग देखे।

पिट-लाइन यार्ड में ट्रेन की सफाई, तकनीकी जांच और रखरखाव का कार्य किया जाता है।

ट्रेन शुक्रवार शाम धनबाद से अलप्पुझा पहुंची थी और शनिवार सुबह फिर प्रस्थान करने वाली थी।

रेलवे पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि जांच जारी है। इसने कहा कि अन्य राज्यों की पुलिस से भी जानकारी प्राप्त की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाल के दिनों में जिस मार्ग पर ट्रेन चल रही थी, वहां किसी की मौत की कोई सूचना दर्ज हुई है या नहीं।

भाषा प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में