फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों में ट्रॉली बैग से मानव अवशेष बरामद

फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों में ट्रॉली बैग से मानव अवशेष बरामद

फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों में ट्रॉली बैग से मानव अवशेष बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: November 25, 2022 1:03 am IST

फरीदाबाद, 24 नवंबर (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद के पाली रोड के पास अरावली की पहाड़ियों में बृहस्पतिवार को एक ट्रॉली बैग से मानव शरीर के अवशेष मिले। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति पहाड़ियों पर गया था और उसे ही यह बैग मिला, जिसमें मानव शरीर के अवशेष थे।

उन्होंने कहा कि सूरजकुंड पुलिस थाने के अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम की जांच के बाद बरामद अवशेष को मुर्दाघर में भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

भाषा रंजन अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में