दिल्ली में सुबह उमस भरा मौसम, दिन में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में सुबह उमस भरा मौसम, दिन में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में सुबह उमस भरा मौसम, दिन में हल्की बारिश के आसार
Modified Date: July 22, 2024 / 10:53 am IST
Published Date: July 22, 2024 10:53 am IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह उमस भरा मौसम रहा और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत रहा।

विभाग ने दिन में दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

आईएमडी के मुताबिक, शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।

भाषा यासिर पारुल

पारुल


लेखक के बारे में