गुलमर्ग केबल कार में तकनीकी खराबी आने के बाद सैकड़ों लोगों को बचाया

गुलमर्ग केबल कार में तकनीकी खराबी आने के बाद सैकड़ों लोगों को बचाया

गुलमर्ग केबल कार में तकनीकी खराबी आने के बाद सैकड़ों लोगों को बचाया
Modified Date: May 25, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: May 25, 2026 3:59 pm IST

श्रीनगर, 25 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्थित एक रिसॉर्ट में एक विशाल केबल कार में सोमवार को तकनीकी खराबी आने के बाद सैकड़ों पर्यटक फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केबल कार में खराबी के कारण गुलमर्ग केबल कार सेवा के दोनों चरणों का संचालन निलंबित कर दिया गया था। केबल कार को लोकप्रिय रूप से गंडोला के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने बताया कि सवारी का आनंद ले रहे सैकड़ों पर्यटकों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों द्वारा केबिन से सुरक्षित निकाल लिया गया।

उन्होंने बताया कि केबल कार प्रणाली को बहाल करने का काम फिलहाल जारी है।

भाषा तान्या सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में