मुझे ठीक ढंग से काम नहीं करने दिया जा रहा : भाजपा सांसद

मुझे ठीक ढंग से काम नहीं करने दिया जा रहा : भाजपा सांसद

मुझे ठीक ढंग से काम नहीं करने दिया जा रहा : भाजपा सांसद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: May 21, 2022 12:25 am IST

कोलकाता, 20 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को संगठन में एक वरिष्ठ पद पर रहने के बावजूद ‘‘उन्हें ठीक से काम नहीं करने’’ देने के लिए पार्टी के राज्य नेतृत्व की शुक्रवार को निंदा की।

सिंह ने कहा, ‘‘मैंने हाल में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी से मुलाकात की थी और उन्हें राज्य भाजपा की स्थिति के बारे में बताया था। प्रदेश उपाध्यक्ष होने के बावजूद मुझे ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी छोड़ने की योजना है, इस पर सिंह सीधा जवाब देने से बचते नजर आये।

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग संगठन के बारे में कुछ नहीं समझते हैं वे उपदेश दे रहे हैं। मैंने नड्डा जी को सब कुछ बताया है। देखते हैं क्या होता है। पार्टी ने हमें एक कुर्सी दी है, लेकिन उसके पास पैर नहीं हैं। पार्टी ने हमें एक कलम दी है लेकिन इसमें स्याही नहीं है।’’

इस बीच भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘अर्जुन सिंह हमारी पार्टी के एक महत्वपूर्ण नेता हैं। वह हमारी पार्टी में हैं और रहेंगे।’’

भाषा

देवेंद्र शफीक

शफीक


लेखक के बारे में