मैं आपकी आदर्श वेब उपभोक्ता नहीं हूं : तमन्ना भाटिया

मैं आपकी आदर्श वेब उपभोक्ता नहीं हूं : तमन्ना भाटिया

मैं आपकी आदर्श वेब उपभोक्ता नहीं हूं : तमन्ना भाटिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: May 13, 2021 12:24 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा कि वह आदर्श वेब उपभोक्ता (दर्शक)नहीं हैं क्योंकि ‘वह लंबे समय तक ध्यान नहीं दे पातीं’ जबकि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

इस समय भाटिया तमिल क्राइम थ्रिलर ‘नवंबर स्टोरी’ की पटकथा में व्यस्त हैं। यह सात कड़ी का धारावाहिक है जिसने उनका ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी से पहले मेरे पास वेब शो की कई पटकथाएं थी क्योंकि मेरी ऑनलाइन मंच की संभावनाओं का इस्तेमाल करने में रुचि थी लेकिन मैं आपकी आदर्श वेब उपभोक्ता नहीं हूं क्योंकि मैं बहुत ही कम ध्यान दे पाती हूं।

उन्होंने मुंबई से टेलीफोन पर बताया, ‘‘अगर मैं वेबसीरीज देखती हूं तो 15 मिनट में बंद कर देती हूं या पूरी देख लेती हूं। यह मेरे काम में भी मदद करता है क्योंकि किसी के देखने से पहले यह एक दर्शक के रूप में मेरा ध्यान भी आकर्षित कराता है।’’

गौरतबल है कि डिजनी-हॉटस्टार वीआईपी शो में 31 वर्षीय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अनुराधा नामक हैकर का किरदार निभा रही हैं।

भाटिया कई तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम चुकी हैं।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में