मैंने सतीशन को फेसबुक पर बहस के लिए न्योता दिया है, आमने-सामने के लिए नहीं: विजयन

मैंने सतीशन को फेसबुक पर बहस के लिए न्योता दिया है, आमने-सामने के लिए नहीं: विजयन

मैंने सतीशन को फेसबुक पर बहस के लिए न्योता दिया है, आमने-सामने के लिए नहीं: विजयन
Modified Date: March 31, 2026 / 04:52 pm IST
Published Date: March 31, 2026 4:52 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 31 मार्च (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन को सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर बहस के लिए न्योता किया है और स्पष्ट किया कि यह कोई खुले आम आमने-सामने की बहस नहीं है।

यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विजयन ने कहा, “मैंने उन्हें फेसबुक पर बहस के लिए आमंत्रित किया है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने फेसबुक के जरिए बहस से इनकार किया है। बहस होने दीजिए।”

हालांकि, सतीशन ने मुख्यमंत्री के साथ खुली सार्वजनिक बहस के लिए अपनी तत्परता दोहराई।

एक हालिया फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि विजयन के बहस के लिए सहमत हुए 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन समय व स्थान अभी तय नहीं किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा तय किए गए स्थान और समय पर वह मौजूद रहेंगे और उनसे जल्द से जल्द सब कुछ तय करने का आग्रह किया।

यह बयानबाजी नौ अप्रैल के लिए निर्धारित विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सामने आई है, जिससे राज्य में राजनीतिक मुकाबला और तेज हो गया है।

सोमवार को विजयन ने सतीशन की बहस की चुनौती स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का “रिपोर्ट कार्ड” साझा किया था और पूछा था कि क्या विपक्ष सूचीबद्ध उपलब्धियों पर चर्चा के लिए तैयार है, जिन्हें उन्होंने “ए-प्लस” प्रदर्शन बताया।

इसके तुरंत बाद सतीशन ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री द्वारा तय समय और स्थान पर बहस के लिए तैयार हैं और “बाकी फैसला जनता करेगी।”

बाद में कोल्लम में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विजयन ने विपक्ष की बहस की इच्छा का स्वागत किया, लेकिन यह भी कहा कि चर्चा के लिए विधानसभा सबसे महत्वपूर्ण मंच है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विधानसभा में मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में विफल रहा है और सत्तारूढ़ मोर्चे के जवाब से बचने के लिए वहां बहस से कतराता रहा है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव से पहले हुए सत्र में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) कोई स्थगन प्रस्ताव तक नहीं लाया।

विजयन ने कहा, “यदि विपक्ष इन सभी सवालों का जवाब देने को तैयार है तो बहस हो सकती है। हमें कोई आपत्ति नहीं है।”

भाषा खारी माधव

माधव


लेखक के बारे में