मैं लोगों के स्नेह की वजह से अक्सर ओडिशा आती हूं: राष्ट्रपति मुर्मू

मैं लोगों के स्नेह की वजह से अक्सर ओडिशा आती हूं: राष्ट्रपति मुर्मू

मैं लोगों के स्नेह की वजह से अक्सर ओडिशा आती हूं: राष्ट्रपति मुर्मू
Modified Date: February 29, 2024 / 12:01 am IST
Published Date: February 29, 2024 12:01 am IST

बारिपदा (ओडिशा), 28 फरवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि वह अक्सर ओडिशा और राज्य में अपने गृह जिले मयूरभंज की यात्रा केवल यहां के लोगों के प्यार और लगाव की वजह से करती हैं।

मुर्मू ने अपने गृह नगर रायरंगपुर में केंद्र सरकार के एक होलीडे होम का शिलान्यास करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग कहते हैं कि मैं अक्सर ओडिशा आती रहती हूं। यह मेरे जन्मस्थान के प्रति प्रेम और लोगों का स्नेह है जो मुझे इस जगह के लिए आकर्षित करता है। मैं अपने जन्मस्थान को नहीं भूल सकती।’’

भाषा वैभव गोला

गोला


लेखक के बारे में