पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा नहीं दूंगा: वडिंग

Ads

पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा नहीं दूंगा: वडिंग

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 11:00 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 11:00 PM IST

बठिंडा/मुक्तसर, तीन अगस्त (भाषा) पंजाब कांग्रेस में जारी अंतर्कलह के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोमवार को कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

हाल के दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों के दौरान वडिंग को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों की ओर से नारेबाजी का सामना करना पड़ा है।

बठिंडा में पंजाब के प्रभारी एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल की मौजूदगी में मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में वडिंग ने कहा, ‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगा।”

इसी बीच, पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व उन्हें हटाने का फैसला करता है, तो भी वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।

वडिंग ने कहा कि पिछले चार वर्षों से उन्होंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम किया है और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 13 में से सात सीटें जीती थीं।

पार्टी के ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ कार्यक्रमों के दौरान वडिंग और बघेल ने बठिंडा और मुक्तसर में मीडिया से बातचीत की।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र