Nitin Nabin on By Election : Image SOURCE : x
नई दिल्ली : Nitin Nabin on By Election देश की तीन चर्चित विधानसभा सीटों बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर पर हुए उपचुनावों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इन चुनावों में बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बीजेपी का 30 साल पुराना अभेद्य किला ढहा दिया, वहीं दतिया में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया। दूसरी ओर, बीजेपी गुजरात की मांजलपुर सीट बचाने में सफल रही। चुनावी नतीजों पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने जनादेश को स्वीकार करते हुए हार की समीक्षा करने की बात कही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा, “आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं।” उन्होंने आगे कहा गुजरात की मांजलपुर जनता का भरोसा जताने के लिए हृदय से आभार और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। उन्होंने स्वीकार किया कि बांकीपुर और दतिया में पार्टी को अपेक्षित जनादेश नहीं मिला। पार्टी इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेगी और नई ऊर्जा व संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनका विश्वास मजबूत करने के लिए कार्य करेगी।
Datia By Election Result उपचुनाव की सबसे चर्चित सीट बांकीपुर में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों के बड़े अंतर से हराकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया। यह सीट साल 1995 से बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है और नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी। 2006 से 2025 तक नितिन नवीन यहां से विधायक रहे, इसलिए इस हार को बीजेपी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,000 से अधिक वोटों से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।इस हार के बाद बीजेपी ने घोषणा की है कि वह अपनी पराजय के कारणों की समीक्षा करेगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं।
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहाँ की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।
बांकीपुर और…
— Nitin Nabin (@NitinNabin) August 3, 2026