असम में एएन-32 विमान दुर्घटना मामले में वायुसेना ने ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए
असम में एएन-32 विमान दुर्घटना मामले में वायुसेना ने ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए
नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान के असम के जोरहाट जिले में उतरते समय शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए गए हैं।
वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘आईएएफ (भारतीय वायुसेना) का एक एएन-32 विमान जोरहाट में उतरते समय आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ गठित की जा रही है।’’
इससे पहले दिन में रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि विमान असम के जोरहाट जिले में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना तब हुई जब विमान रोवरिया क्षेत्र स्थित वायुसेना स्टेशन में उतर रहा था।
उन्होंने कहा कि वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
भाषा सिम्मी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


