निर्वाचन आयोग साथ है तो भाजपा चुनावों में ‘आत्मनिर्भर’: सिब्बल

निर्वाचन आयोग साथ है तो भाजपा चुनावों में 'आत्मनिर्भर': सिब्बल

निर्वाचन आयोग साथ है तो भाजपा चुनावों में  ‘आत्मनिर्भर’:  सिब्बल
Modified Date: April 4, 2026 / 06:46 pm IST
Published Date: April 4, 2026 6:46 pm IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह चुनावों में केवल तभी ‘आत्मनिर्भर’ है, जब तक निर्वाचन आयोग उसका सहयोग करता है।

उन्होंने पांच ऐसे मतदाताओं का उदाहरण दिया, जो कथित तौर पर पश्चिम बंगाल और बिहार दोनों राज्यों में पंजीकृत हैं।

सिब्बल ने भाजपा पर ऐसे समय में कटाक्ष किया है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उनके राज्य की मतदाता सूची में बिहार, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अवैध मतदाताओं को शामिल करने की कोशिश की जा रही है।

सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुद्दा यह है कि चुनाव में भाजपा तभी ‘आत्मनिर्भर’ है जब चुनाव आयोग उनके साथ है।’

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पांच मतदाता पकड़े गए हैं, लेकिन ऐसे कई होंगे।

भाषा हक पवनेश माधव

माधव


लेखक के बारे में