BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Omar Abdullah on alliance ‘India’: खत्म होगा ‘इंडिया’ गठबंधन! सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा यह सिर्फ संसदीय चुनावों के लिए था तो….

Omar Abdullah on alliance ‘India’: अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सिर्फ संसदीय चुनावों के लिए था तो इसे खत्म कर देना चाहिए: उमर अब्दुल्ला

Omar Abdullah on alliance 'India', image source: ANI

Omar Abdullah on alliance 'India', image source: ANI

Dr.Anil Shukla
Published: 09 Jan 2025 | 3:45 pmModified: 09 Jan 2025 | 4:19 pm

जम्मू: Omar Abdullah on alliance 'India',जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेतृत्व और एजेंडे के बारे में स्पष्टता की कमी पर बृहस्पतिवार को निराशा व्यक्त की और कहा कि यदि गठबंधन केवल संसदीय चुनाव के लिए था तो इसे समाप्त कर दिया जाना चाहिए। अब्दुल्ला ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल यह तय करेंगे कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से प्रभावी ढंग से कैसे मुकाबला किया जाए।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें गठबंधन के सभी सदस्यों की बैठक बुलानी चाहिए। यदि यह गठबंधन केवल संसदीय चुनावों के लिए था तो इसे समाप्त कर देना चाहिए और हम अलग-अलग काम करेंगे। लेकिन यदि यह विधानसभा चुनावों के लिए भी है तो हमें एक साथ बैठना होगा और सामूहिक रूप से काम करना होगा।’’

read more: Katrina Kaif Pregnant News : क्या विक्की कौशल बनने वाले हैं पिता? कैटरीना कैफ की इन तस्वीरों को देख होने लगी चर्चा, जानें क्या है हकीकत

केवल लोकसभा चुनावों के लिए था विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अब्दुल्ला राजद नेता के उस बयान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। उन्होंने कहा, ‘‘ जहां तक ​​मुझे याद है, इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई थी। मुद्दा यह है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की कोई बैठक नहीं बुलाई जा रही है।’’

उन्होंने दावा किया कि मुख्य नेतृत्व, पार्टी या भविष्य की रणनीति (इंडिया गुट) के एजेंडे के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री कहा, ‘‘यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह गठबंधन जारी रहेगा या नहीं।’’

read more:  Firing on BJP Woman Leader : बीजेपी महिला नेत्री पर फायरिंग.. लहूलुहान हालत में किया अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

अगले महीने होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप को बढ़ते समर्थन पर एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता क्योंकि दिल्ली चुनाव से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल तय करेंगे कि भाजपा से मजबूती से कैसे मुकाबला किया जाए।’’ जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा नवनिर्वाचित विधायकों के लिए बृहस्पतिवार को यहां एक ‘ओरियंटेशन’ कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ हममें से कई लोग पहले भी इस सदन के सदस्य रहे हैं लेकिन वह तब की बात है जब जम्मू-कश्मीर एक राज्य था। आज व्यवस्था अलग है। हमें यह समझने की जरूरत है कि हम कैसे काम करेंगे और इस विधानसभा की शक्तियां क्या हैं।’’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रणाली की प्रक्रियाओं से सभी को परिचित कराने के लिए स्पीकर ने ‘ओरिएंटेशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ‘इंडिया’ गठबंधन विपक्षी दलों का एक समूह है जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से राजनीतिक मुकाबला करने के लिए बना है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: If opposition alliance 'India' was only for parliamentary elections, it should be scrapped: Omar Abdullah

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm