कश्मीर जोन के आईजीपी ने घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
कश्मीर जोन के आईजीपी ने घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
श्रीनगर, 11 फरवरी (भाषा) कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वी के बर्डी ने बुधवार को घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आगामी कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के मद्देनजर बर्डी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस, खुफिया एजेंसियों, सेना, रेलवे और कश्मीर जोन में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
अधिकारी ने बताया कि आईजीपी ने आगामी आयोजनों के लिए तैयारियों और समन्वय उपायों का जायजा लिया।
भाषा नेत्रपाल आशीष
आशीष

Facebook


