‘इमारत से गिरने’ पर आईआईटी-गुवाहाटी के छात्र की मौत, जांच जारी

‘इमारत से गिरने’ पर आईआईटी-गुवाहाटी के छात्र की मौत, जांच जारी

‘इमारत से गिरने’ पर आईआईटी-गुवाहाटी के छात्र की मौत, जांच जारी
Modified Date: July 27, 2026 / 01:42 pm IST
Published Date: July 27, 2026 1:42 pm IST

गुवाहाटी/रंगिया, 27 जुलाई (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी के एक छात्र की परिसर में एक इमारत से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को हुई और छात्र बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था और वह ओडिशा का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

आईआईटी-गुवाहाटी ने एक बयान में कहा कि संस्थान जांच में पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।

आईआईटी ने कहा, ‘‘…इस मामले में और जानकारी साझा करने से पहले हम (पुलिस की) जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। उसके माता-पिता परिसर आ रहे हैं और संस्थान परिवार के लगातार संपर्क में है ताकि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें हर जरूरी मदद दी जा सके।’’

संस्थान ने लोगों से सच्चाई सामने आने तक अटकलों से दूर रहने की अपील की है।

आईआईटी-गुवाहाटी ने कहा कि वह ‘साथी काउंसलिंग क्लब’ और ‘सेंटर फॉर होलिस्टिक वेलबीइंग’ के जरिए छात्रों को काउंसलिंग उपलब्ध कराता है।

संस्थान ने एक बयान में कहा, ‘‘हम सभी छात्रों से आग्रह करते हैं कि जो भी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, या ऐसे किसी मित्र को जानते हैं जो परेशानियों का सामना कर रहा है, वे इन सहायता प्रणालियों से संपर्क करें। हम भरोसा दिलाते हैं कि इस परिसर में किसी को भी अकेले कठिन समय का सामना नहीं करना पड़ेगा।’’

भाषा सुरभि सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में