अमित शाह ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर बल के कर्मियों को दी शुभकामनाएं

अमित शाह ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर बल के कर्मियों को दी शुभकामनाएं

अमित शाह ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर बल के कर्मियों को दी शुभकामनाएं
Modified Date: July 27, 2026 / 03:45 pm IST
Published Date: July 27, 2026 3:45 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने स्थापना के बाद से भारत की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर चुनौती का सफलतापूर्वक मुकाबला करते हुए गौरव के अनगिनत कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

सीआरपीएफ के 3.25 लाख कर्मियों को बल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए शाह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘चाहे नक्सलवाद का सफाया करना हो या अटूट शौर्य के साथ भारत की शांति और प्रगति की रक्षा करनी हो, बल ने हमेशा देश की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर बल के सभी कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं… कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को मेरा सादर नमन।’’

सीआरपीएफ की पहली बटालियन का गठन वर्ष 1939 में किया गया था।

भाषा अमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में