आईआईटी-जोधपुर के सुरक्षा प्रभारी पर हमला, तीन संदिग्ध हिरासत में

आईआईटी-जोधपुर के सुरक्षा प्रभारी पर हमला, तीन संदिग्ध हिरासत में

आईआईटी-जोधपुर के सुरक्षा प्रभारी पर हमला, तीन संदिग्ध हिरासत में
Modified Date: March 13, 2026 / 01:02 am IST
Published Date: March 13, 2026 1:02 am IST

जोधपुर, 12 मार्च (भाषा) यहां स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के सुरक्षा प्रभारी दिनेश सिंह रोहड़िया पर कुछ लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि करवड़ थाना पुलिस ने तीन संदिग्धों दुर्गाराम (35), धीरेन्द्र सिंह (41) और देवेंद्र सिंह (32) को हिरासत में लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, धीरेन्द्र सिंह के खिलाफ पहले से आठ मामले दर्ज हैं, जबकि देवेंद्र सिंह के खिलाफ मारपीट से जुड़े चार और दुर्गाराम के खिलाफ एक मामला दर्ज है।

उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर हुए इस हमले में रोहड़िया के चेहरे पर चोटें आईं। पुलिस को संदेह है कि यह हमला किसी पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है।

पुलिस के मुताबिक, रोहाड़िया सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हैं और वर्तमान में आईआईटी-जोधपुर में सुरक्षा प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।

भाषा खारी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में