IIT Kharagpur Suicide Case: खड़गपुर IIT स्टूडेंट हर्ष कुमार पांडे ने की आत्महत्या.. लगाई फांसी, इस साल सुसाइड का यह पांचवा मामला..
बता दें कि, मई महीने में हुई एक मौत के बाद में सुप्रीम न्यायालय ने आईआईटी से पूछा था कि क्या कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने इस बारें …

IIT Kharagpur Suicide Case
- हर्ष पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- 2025 में अब तक छह असामान्य मौतें
- सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी मांगी थी रिपोर्ट
IIT Kharagpur Suicide Case: खड़गपुर: शनिवार को आईआईटी खड़गपुर में एक पीएचडी स्कॉलर लगाकर जान दे दी है। 27 साल के शोधकर्ता छात्र की लाश शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बी.आर. अंबेडकर हॉल के अंदर मिला। मृतक का नाम हर्षकुमार पांडे है। हर्ष झारखण्ड के रांची का रहने वाला था और वह आईआईटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में शोध कर रहा था।
पिता कर रहे थे संपर्क की कोशिश
बताया जा रहा है कि, हर्ष के पिता का जब उससे फ़ोन पर संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने इंस्टीट्यूट के सुरक्षाकर्मियों से संपर्क किया। सुरक्षाकर्मी जब हर्ष के रूम तक पहुंचे तो उनका कमरा बंद पाया गया। इसके बाद संस्थान ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। हर्ष को बेहोशी की हालत में आईआईटी खड़गपुर के बी.सी. रॉय अस्पताल भेजा गया। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
6वीं असामान्य मौत की घटना
IIT Kharagpur Suicide Case: इस घटना के साथ ही इस साल 2025 में आईआईटी खड़गपुर में असामान्य मौतों की संख्या छह हो गई। इनमें पाँच संदिग्ध आत्महत्या के मामले हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत दवा से दम घुटने से हुई थी। इस घटना को लेकर आईआईटी खड़गपुर ने प्रेसनोट जारी करते हुए कहा है, "प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है। संस्थान अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहा है।" आईआईटी के निदेशक, प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती ने घटना पर दुख व्यक्त किया और अपनी संवेदना व्यक्त की।
IIT खड़गपुर में मौतों का सिलसिला
इससे पहले बी.टेक छात्र रीतम मंडल की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। वह इसी साल 18 जुलाई को अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया था। रीतम मंडल से पहले 4 मई को, बी.टेक तृतीय वर्ष के छात्र 22 वर्षीय मोहम्मद आसिफ कमर अपने कमरे में मृत पाए गए थे। अप्रैल में, महाराष्ट्र के अंतिम वर्ष के छात्र 22 वर्षीय अनिकेत वाकर ने आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र 21 वर्षीय शॉन मलिक की भी मौत हो गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने पूछे थे सवाल
IIT Kharagpur Suicide Case: बता दें कि, मई महीने में हुई एक मौत के बाद में सुप्रीम न्यायालय ने आईआईटी से पूछा था कि क्या कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने इस बारें में रिपोर्ट भी मांगी थी। बाद में अदालत ने सवाल किया कि संस्थान में इतने सारे छात्र आत्महत्या क्यों कर रहे हैं।
🚨 IIT-Kharagpur Tragedy
27-year-old PhD scholar Harshkumar Pandey (Mechanical Engg) from Jharkhand found hanging in Ambedkar Hall.
5th suspected suicide at IIT-KGP this year, 6 unnatural deaths in total.
His father raised alarm after calls went unanswered. Police probe on. pic.twitter.com/gBtKdAYcXK
— The News Drill (@thenewsdrill) September 20, 2025
यह भी पढ़ें: एशिया कप में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान। ‘सुपर-संडे’ को दुबई में ‘सर्जिकल’ स्ट्राईक!
यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ मैच से पहले तनाव कम करने के लिये पीसीबी ने प्रेरक वक्ता की सेवा ली
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हर्ष रांची निवासी पीएचडी छात्र थे, संदिग्ध आत्महत्या की आशंका जताई गई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: IIT Kharagpur PhD Student Found Dead, Sixth Suspicious Death on Campus in 2025 Raises Concern

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm