दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) भारत में कथित तौर पर पिछले पांच वर्षों से रह रहे 47 वर्षीय एक बांग्लादेशी नागरिक को दिल्ली के शाहदरा से गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि बांग्लादेश के पूर्वशिपा बरोई खली गांव निवासी शाह अली की शाहदरा के सीमापुरी इलाके के डी-ब्लॉक में चाय की दुकान है।
उन्होंने बताया कि अली को कानूनी औपचारिकताओं के लिए आर के पुरम स्थित विदेशी (नागरिक) क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ले जाया गया।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि वह पांच साल पहले अवैध रूप से भारत में घुसा था।
उन्होंने बताया, ‘‘उसे पहले बांग्लादेशी प्रकोष्ठ द्वारा स्वदेश भेजा गया था, लेकिन 2018 में उसने फिर से भारत में प्रवेश कर लिया।’’
भाषा सुभाष पवनेश
पवनेश

Facebook


